काफी लोग सोचते है की Birthday kaise Manaye. किसी भी मानव के लिए जन्मदिन अति उत्तम दिन होता है। उसे उत्सव समज के मनाना भी चाहिए। आज हम देख रहे है,की लोग अपनी सालगिरह फॅमिली के साथ अपने दोस्तों के साथ मनाते है। तो कही लोग सोशल मीडिया द्वारा Happy Birthday के मैसेज से Wish करते है।
कोई मोमबत्ती बुजाके कैक काटता है। कोई फॅमिली के साथ, मित्रो के साथ डिनर के लिए जाता है। तो कोई पार्टीसार्टी में दिन बिता देता है। कही लोग साल के दूसरे दिन तरह ही इसे पसार कर देते है।
सवाल है की किस तरह जन्मदिन मनाया जाये? जन्मदिन पे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए ?
जन्मदिन पे क्या करे ? क्या ना करे?
जन्मदिन कैसे मनाये – How to Celebrate Birthday
सूर्योदय से पहले उठे
कही लोगो की आदत होती है की वो देर तक सोते रहते है। याद रखे ये वो दिन है। भगवान ने आपको इस सृस्टि के लिए निर्माण किया था। इसीलिए देर तक सोते रहके नाही अपने दिन ख़राब करना है और नाही अपनी जिंदगी।

स्नान के समय पवित्र नदियों का स्मरण करे
वैसे नदी के पवित्र जल से स्नान करना चाहिए। पर यदि वो मुमकिन नहीं है तो पवित्र नदियों का स्मरण करना चाहिए। जैसे संस्कृत में श्लोक है…..
गंगा सिंधु सरस्वती च यमुना,गोदावरी नर्मदे।
कावेरी सरयू महेंद्र तनया,चर्मण्वती वेदिका।
क्षिप्रा वेत्रवती महासुर नदी,ख्याता जया गंडकी।
पूर्णापूर्ण जले समुद्र सरिता,कुर्वन्तु भो मंगलम।
अपने इस्ट्देव का पूजन करे
हम जानते है की अपने ज्यादातर घरोमे सभी सदस्य पुंजापाठ नहीं करते। कोई एक व्यक्ति ही ये काम करता है। अपनी दैनिक कार्यक्रम में हमारे जन्मदिन(Janmdivas)पे हमें खुद पुंजापाठ करना है। हमारे इस्ट्देव (जिसदेव को आप मानते हो)का स्मरण करना है।
हम सब जानते है उसकी कृपा के बगैर पत्ता नहीं हिल सकता। दरअसल जन्मदिन हमें इस दुनिया में भेजने वाले का शुक्रिया अदा करने का दिन है। ये मानव जीवन में मानवता हमेशा महकती रहे ये मांगने का दिन है।
जीवन को बेहतर बनाने के लिए कोई संकल्प ले
मानव जीवन अनमोल है ये हम जानते है। उस जीवन को हमेशा बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। आपका जन्मदिन(Birthday) लोगो के लिए आम दिन है। पर आपके लिए ये बहुत खास है, जैसे नया साल। पिछले साल अपने कैसे जीवन बिताया ये आपको मालूम है। आने वाले साल हम अपने जीवन के हरेक क्षेत्र में कैसे आगे बढे ये सोचने दिन है।
आगे बढ़ने के लिए दुर्गुणों का त्याग कर। सद्गुणों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेने का दिन है। हमारी बुरी आदतों तो को छोड़ने का दिन है। कुछ लक्ष्य के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने का दिन है।
अपने माता पिता और बड़ो का आशीर्वाद ले
मातापिता किसी भी भगवान से कम नहीं है। और बड़ो का आशीर्वाद हमेशा मंगलमय होता है। इसे हमने दैनिक क्रिया से हटा दिया है, इसीलिए थोड़ी हिचखिचाहत होती है। पर गौर कीजिये आपके नमन करने के बाद घरका वातावरण बदल जायेगा।
जो हमें बड़ो के आशीर्वाद से प्राप्त होता है, वो दुनिया में किसी तरह से नहीं मिलता। इसे एक तक समजिये। और वडिलो को नमन करे।
दान करे
दान किसी भी जरूरियात मंद के लिए हो तो ये उपहार से कम नहीं है। किसी गरीब, बेसहारा या कोई अनाथालय में दान करे।
जिसमे धन,अन्न,कपडे,भोजन और अपना रक्त भी दान कर सकते है। शास्त्र कहते है,दान करने से पुण्य मिलता है और देवता प्रसन्न होते है। दानकरने से हमारी मनोदशा काफी सकारात्मक हो जाती है। हमारा हदय प्रफुल्लित हो जाता है।

एक पेड़ लगाए
ये एक बहुत ही बेहतरीन सुझाव है। हरएक जन्मदिन पे हमारे नाम का एक पेड़ हमें लगाना चाहिए। जब भी हम उसे देखेंगे हमारे सालगिरह के दिन किया गया ये काम याद आएगा। ये अनुकरणीय उदहारण है। हमने समाज के लिए इस सृस्टि के लोगो के लिए कुछ अच्छा किया है, ये भावना सदा हमारे मन में रहती है। आपको देख के दूसरे लोग भी ये कर सकते है।
किन्नर के आशीर्वाद हमेशा शुभ माना जाता है। जन्मदिन पे उन्हें दान करके उनके आशीर्वाद लेने चाहिए।
हो सके तो भक्तिभाव पूर्ण जन्मदिन(Birthday) मनाईये। उसी दिन अपने घर पर कोई कथा,अनुष्ठान या कोई पूजापाठ का आयोजन कीजिये। इसे घरमे सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होगा।
जन्मदिन पे क्या नहीं करना चाहिए
- कोई भी ऐसा काम ना करे जिसे आपको पुरे साल तक पछताना पड़े।
- कहते है की जन्मदिन पर बाल और नाख़ून नहीं काटने चाहिए।
- जन्मदिन(Birthday) अच्छे तरह बिताने का प्रयत्न करे। किसी का अपमान न करे।
- मांसाहारी भोजन न करे। जिसमे कोई जीव की हत्या होती है।
- जन्मदिन(Janmdivas)मानाने के लिए वेस्टर्न कल्चर का अनुकरण न करे। मोमबत्ती बुझाना,केक पे नाम लिख के काटना ये भारतीय संस्कृति के विरोध में है।
- हमारी संस्कृति दीप बुझाने की नहीं जलाने की है। अंधकार फैलाने की नहीं प्रकाश फैलाने की है।
- हमारी संस्कृति काट के अलग करने की नहीं। एक दूसरे से जोड़ने की है। इसीलिए ये गलत अनुकरण से बचना चाहिए।
बच्चों का जन्मदिन कैसे मनाये ? Bachho ka Birthday Kaise manaye ?
हर एक माता पिता को अपनी संतान प्रिय होता है। हरएक माता पिता अपने बच्चे का जन्म दिन एक उत्सव की तरह मनाना पसंद करता है।
जन्मदिन के दिन बच्चे खुद भी उत्साही रहते है। परिवार में ख़ुशी का माहौल बन जाता है। बच्चो का जन्मदिन जरूर मनाना चाहिए। पर जन्मदिन का उत्स्व में हमें अपने संस्कार और कर्तव्य का भी ध्यान रखना चाहिए।
आज जन्मदिन ( Birthday) मानाने की रीत पूरी तरह अचंबित करने वाली है। हमारी भारतीय संस्कृति से विपरीत दिखाई देती है। पश्चिमी संस्कृति का अनुकरण करके हम बच्चो से संस्कार छीन रहे है।
केक काटना, मोमबत्ती बुझाना, दोस्तों से पिटवाना, केक को मुँह पे लगाना, दारू की महफिले करना, ये सब पश्चिमी संस्कृति की देन है। हमें गहराई से सोचने की जरुरत है की हमें इससे क्या प्राप्त होगा ? ये सब हमारे जीवन में क्या बदलाव ला सकता है ?
बच्चो के जन्मदिन पे क्या करे ? Birthday Celebration
1 – बच्चे को जल्दी सूर्योदय से पहले जगाये।
2 – स्नान अदि कराके तैयार करे।
3 – माता को बच्चे के माथे पर तिलक करना चाहिए।
4 – घरके मंदिर में सह परिवार पूजा और प्राथना करना चाहिए। हो सके इस दिन सत्यनारायण की कथा करानी चाहिए ।
5 – सह परिवार बच्चे को सुभकामनाये देना है। बड़ो का आर्शीवाद लेना शिखाये।
6 – बर्थडे सेलिब्रेशन में ज्यादा खर्चा न करे, इतनी बड़ी गिफ्ट न दे की बच्चे गिफ्ट के लिए बर्थडे का इंतजार करे। इससे बच्चे की एसेप्टशन हर साल बढ़ेगी।
7 – नाम, फोटो, लगाके केक नहीं काटना चाहिए। इसकी जगह हमें मिठाई ( लड्डू ) बाट सकते है ।
8 – दूसरे बच्चो के साथ गेम का आयोजन करना चाहिए, गेम्स बच्चो को बहुत पसंद होती है।
9 – मंदिर जरूर ले जाये हो सके तो बच्चे के हाथ से कुछ दान करे।
10 – बच्चो के छात्रालय, वृद्धाश्रम, अनाथश्रम, अंधाश्रम जैसी जगह लेकर जाये और अपनी शक्ति के मुताबिक बच्चे के हाथ से दान कराये।
11 – जन्मदिन के खास मौके पर बच्चो को giver बनाये , Reciver नहीं। कुछ देने वाला बनाइये, लेने वाला नहीं।
12 – ये उनकी जिंदगी का अहम् दिवस है, इसे यादगार बनाइये। आने वाले साल में और बेहतर जीवन जी सके ऐसी प्रेरणा दीजिये।
Birthday Surprise
Birthday के दिन बच्चे को कुछ छोटी सरप्राइज गिफ्ट और उसका चाहता खाना बना सकते है। सरप्राइज हर किसी के लिए आनंददायी होती है। इसमें बच्चे के birthday को स्पेशल बना सकते है।
Birthday Decoration
बच्चो को डेकोरेशन अच्छा लगता है। इसमें बलून और गुब्बारे के साथ डेकोरेशन कर सकते है। घर के एक रूम को बलून और गुब्बारे से सजाना चाहिए । यह बलून को द्विपसली से तोडना नहीं चाहिए। डेकोरेशन सस्ता और अच्छा होना चाहिए, इसमें ज्यादा पैसो की बर्बादी न करे।
जन्म दिन की शुभकामनाये
हमारा जीवन लोगो के लिए प्रेरणा होना चाहिए। हमारा जन्मदिन हम रहे न रहे दुनिया मनानी चाहिए। जैसे कही महानुभावो के जन्मदिवस को मनाया जाता है।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृणन के जन्मदिवस (5 September) को शिक्षक दिन के तोर पे मनाया जाता है।
आदरणीय विश्वेस्वरिया के जन्मदिवस (15September) को इंजीनियर दिन के तोर पे मनाया जाता है।
आदरणीय पांडुरंग शास्त्री के जन्मदिवस (19 October) को मनुष्य गौरव दिन के तोर पे मनाया जाता है।
ऐसे बहुत सारे महानुभाव है जिसकी जन्म जयंती हम मनाते है। जैसे महात्मा गाँधी,सरदार पटेल,महाराणा प्रताप।
भगवान पशुपतिनाथ का व्रत एवं महिमा
आपके जन्म दिन पे हमारी तरफ से आपको भी बहुत बहुत शुभकामनाएं। आप रहे न रहे आपका जन्म दिन दुनिया मनाती रहे ऐसा आपका जीवन बने यही कामना करता हु। अब ये सोचने की जरुरत नहीं है की Birthday kaise manaye.