How to help poor people ये बहुत ही अलग विषय है। बेशक बहुत ही बेहतरीन भी है। इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने किसी की मदद नहीं की होगी। या शायद ही कोई ऐसा होगा जो जरुरत मंद की मदद करना नहीं चाहता होगा।
हमारे सद्गुण हमारे संस्कार हमें खुदके लिए जीना नहीं सिखाता। और ये सोचने के लिए मजबूर करते है। की how to help poor people – गरीबो की मदद कैसे करे। यहाँ जरूरियात मंद को मदद करने के कुछ तरीके है। आशा है ये आपको पसंद आएंगे।
How to Help Poor People – गरीबो की कैसे मदद करे।
इस विषय को गूगल पे सर्च करने वाले बहुत कम लोग है। पर हकीकत में दान करने वाले, help करने वाले लोगो की संख्या लाखो-करोडो में है। में सिर्फ भारत की बात करू तो हमारे देश के लोगो के हदय में लोगो की मदद करने का जज्बा सराहनीय है।
वसुधेव कुटुंब कम की हमारी भावना के कारण हम पुरे विश्व को कुटुंब समझते है। इसीलिए विश्व में कही भी मुशीबत या विपत्ति खड़ी होती है तो, भारत हमेशा मदद के लिए तैयार रहता है। किसी के लिए कुछ बेहतर करने की इच्छा भारत के लोगो की रगो में दौड़ रही है।
इस देश के लोगो ने कही कुदरती आफतो का सामना किया है। हमने भूकंप को महसूस किया है। बाढ़ के साथ हम हर साल लड़ते है। सायक्लोन का भी सामना करते है। और कोरोना जैसी महामारी में भी हम एक जूथ होक लड़ते है। और जल्दी बहार निकलते है।
आफत कैसी भी हो यहाँ के लोग जल्दी नार्मल लाइफ में आ जाते है। जिनका मुख्य कारन यह है की, आपदा में क्षति ग्रस्त होने वाले लोगो को मदद करने वाला वर्ग बहुत बड़ा है।
यहाँ हम बात करेंगे गरीबो की। जो आर्थिक रुप से कंगाल है। जिसे दो वक्त की रोटी के लिए भी तड़पना पड़ता है। काम करना चाहता है पर काम मिलता नहीं है। अपने बच्चो पालने की परेशानी है। मॅहगी शिक्षा के सामने स्कूल न भेजने के लिए मजबूर है।
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। और भारतीय संस्कृति से जुड़ा हुआ मानव जिव मात्र में शिव की कल्पना करता है। कही लोग ऐसे से जो किस तरह से लोगो को मदद की जाये ये सोचते है। उनके लिए आज ये आर्टिकल है। How to Help Poor People .
How Help Poor Family – गरीब परिवार को हम कैसे मदद सकते है।
गरीब और जरूरियात मंद लोगो मदद करने के 12 तरीके बताया गया है। इससे कोई भी किसी भी जरूरियात मंद को मदद कर सकते है।
किसी को मदद करने के लिए दौलत की नहीं हमारी इच्छा शक्ति की जरुरत होती है ।
1- गरीब को आत्मनिर्भर बनाये।
गरीबी एक ऐसी बीमारी हे की गरीब अपने आप को छोटा और तुच्छ समझने लगता है। किसी की मदद से ही उसकी जिंदगी आगे बढ़ेगी ये सोच लेता है। मदद करने वाले को ढूंढता रहता है। और ये विचार ही उनके जीवन की सबसे बड़ी गरीबी है।
हम वैचारिक रुप से किसी को सक्षम बना सकते है। उसके दिमाग से दिन-हिन्-लाचारी के विचार को दूर कर सकते है। विश्व को चलाने वाली शक्ति एक है और सबको जीवन में आगे बढ़ने की तक देती है।
हम कुछ ऐसा काम दे सके जिससे उनका गुजरा हो। कोई जॉब दिला सके जिससे वो अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। बच्चो को पढ़ा सके। कोई ऐसा काम जिसमे वो मेहनत से आगे की जिंदगी को बेहतर बना सके।
ये ऐसी मदद है की देने वाला मदद एक बार करता है। पर लेने वाला पूरा जीवन उसे याद रखता है। जिंदगी की तरफ देखने का उनका नजरिया बदल जाता है। इससे बड़ी कोई मदद नहीं हो सकती।
2– सरकारी योजना का लाभ दिलाकर हम Poor और needy People को मदद कर सकते है।- Help Needy People
इस में हमें समय का दान देना है। सरकार हमेशा गरीबो के लिए काम करती है। नयी नयी योजना लाकर उन्हें मदद करने का काम करती है। पर गरीबो के लिए सबसे बड़ी समस्या ये है की उन्हें ये योजना ओ के बारेमे पता ही नहीं होता। और यदि थोड़ा बहुत मालूम भी है तो सरकारी बाबुओ के सामने उनकी कुछ नहीं चलती।
ऐसे वक्त में जरुरी कागजात बनाके, सरकारी दफ्तर के कुछ चक्कर साथ में लगाके हम मदद कर सकते है। सरकारी योजना ओ का लाभ इन्हे दिला सकते है।
आज भी सरकार की गरीबो के लिए अच्छी योजनाए है। जैसे की। .
माँ वात्सल्य योजना – माँ कार्ड निकल न पड़ता है। जिसमे 5 लाख रुपये तक का इलाज हो सकता है।
प्रधान मंत्री आवास योजना में – गरीब को घर मिलते है। हम खुदकिस्मत होंगे यदि हमारी थोड़ी मेहनत से किसी के सर पे छत होती है।
उज्वला योजना के तहत हम गैस के सिलिंडर मुक्त में दिला सकते है।
विधवा सहाय योजना है। जिसमे असहाय विधवा बहेनो को सरकार सहाय के तोर पे आर्थिक मुआवजा देती है।
ऐसी बहुत सारी योजना है। जिसको गरीबो तक पहोचने में हम हमारा वक्त दे तो ये Help हो सकती है। हमारी एक बार की मदद उस गरीब को जिंदगी भर मिलती रहेगी।
3 – NGO (Non Government Organization ) गैर सरकारी संस्थान में दान करे।
देश और दुनिया में बहुत सारी NGO है। इसमें काफी NGO है जो गरीबो के लिए काम कर रही है। गरीब बच्चो को शिक्षा दे रही है। गरीबो सम्भवत हर तरह की मदद पोह्चाती है।
NGO का गठन ही समाज सेवा के उदेश्य से किया जाता है। NGO में दान करने से पहले जांच ले की वह सरकार की तरफ से मान्य संस्था है। रजिस्ट्रशन की गयी संस्था को हम दान कर सकते है। हमारे देश में कही नामी NGO है। जो जरुरत मंद को मदद करती है। आपदा में NGO का काम सराहनीय होता है।
यदि हम लोगो को मदद करना चाहते हे। और हम वित्त दान करने में सक्षम है तो, अच्छी NGO को दान कर सकते है।
4 – अन्न क्षेत्र चलाके – गरीबो को खाना खिलाके- Helping Poor People
गरीबो को मदद करने का ये बहुत अच्छा तरीका है। अन्न क्षेत्र चलाना चाहिए। कोई ऐसी जगह होनी चाहिए जहा भूखे को खाना मिले। हमारे देश में बहुत सारे धर्म स्थानों पे अन्नक्षेत्र चलता है। और कही सालो से चलता है।
यदि हम अन्न क्षेत्र नहीं चला सकते तो, जहा चल रहा है वहा दान कर सकते है। घरमे यदि खाना बच जाता है तो कोशिश करे की किसीके पेट तक पोहचे। कही शहरो में ऐसी जगह होती है जहा लोग बचा हुआ खाना रख देते है। गरीब भूखे लोग उसीसे अपनी जठराग्नि को शांत करते है।
कोरोना महामारी के समय में grocery की एक किट बनाके बहुत लोगो ने बाटी थी। इस किट में करीब एक महीने तक एक परिवार भोजन कर सके इतना सामान होता था। इस तरह की किट बनाके गरीब परिवारों में बाट सकते है।
5- अपने बच्चो की पुरानी किताब का दान कर सकते है। Help Poor
दान करने के लिए,मदद करने के लिए हमारी इच्छा शक्ति बहुत जरुरी है। रामसेतु की रचना करने वाले वानर महान है। पर शरीर पे धूल लगाके रामसेतु बांधने में मदद करने वाली गिलहरी की इच्छा शक्ति कम नहीं है। इसीलिए, राम की नजर में दोनों महान है।
How to help poor people
हमारे पास देने को क्या है ? इसके बदले ये सोचे की हम क्या दे सकते है ? हमारे पास जरूर देने को बहुत कुछ मिलेगा। मेने भिखारी को भी पक्षी को दाना डालते हुए देखा है।
हमारे घरमे बच्चे होते ही है। और ये स्कूल में पढ़ते है। हर साल हम उनके लिए किताबे खरीदते है। पर कितने ऐसे बच्चे है जो किताबे नहीं खरीद सकते। हम अपने बच्चे की पुरानी किताबे गरीब बच्चो दान कर सकते है। इससे अपने बच्चो में भी दान की प्रेरणा बढ़ेगी और गरीब बच्चो को मदद होगी।
6- फुटपाथ और रेगडी वालो से सामान ख़रीदे। Help The Poor People
हम घर जरुरियात की काफी चीजे बड़े मॉल से खरीदते है। या बड़े बड़े D’mart से खरीदते है। ये सामान, शाकभाजी, फ्रूट जैसी चीजे हम रेगडी वाले या फुटपात से खरीद के उन्हें मदद कर सकते है।
अफ़सोस की बात ये है हमारी Bargaining रेगडी वालो से ही होती है। हम मॉल या D’mart में तो कभी हिम्मत ही नहीं करते।
यादरखे – फुटपात और रेगडी वाले अपने पेट भरने के लिए ये काम करते है। जब की मॉल और D’mart वाले अपनी जेब भरने के लिए ये काम करते है।
ये एक ऐसी मदद है जिसमे ज्यादा फायदा हमारा है। उसको बेचना और हमें खरीदना ये दोनों की जरुरियात है। पर उनसे खरीदने का हमारा भाव हमारे हदय को प्रसन्न कर देता है।
7- पुराने कपड़ो को जरुरियात वाले को दान करे।
दोस्तों दिल भर जाता है। मेने खुद किसीके पुराने कपडे पहने है। पर वो साल दूसरा था ये साल दूसरा है।
अक्षर हमारे घरोमे पुराने कपड़ो को फेक दिया जाता है। हम इस कपड़ो को जरुरियात मंद को देकर मदद कर सकते है।
खास कर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मंदिर और ज्यादातर ओवर ब्रिज के निचे गरीबो का आशियाना होता है। ठंडी के दिनों में उनके पास पहनने के पुरे कपडे भी नहीं होते।
बहुत सारे लोगो को मैंने गरम कपडे और चादर बाटते हुए देखा है। यदि हम नया नहीं भी ले सकते तो पुराने कपडे का दान कर सकते है।
8- गरीबो की Help करके जन्मदिन को खास बनाएं- Birthday Celebrate with poor Children
जन्मदिन हर किसी की के लिए खास दिन होता है। इस दिन हमें यादगार बनाना चाहिए। इस दिन हम अपनी शक्ति अनुशार Poor को दान करना चाहिए।
हम आज-कल Facebook, What’s up जैसे social मीडिया में देखते है। लोग गरीब बच्चो को खाना खिलाते है। गरीब बच्चो को कपडे बाटते है। गरीब बच्चो को खिलोने बाटते है। और अपने जन्म दिन को यादगार बनाते है।
9- ज्यादातर गरीब के बच्चे बाल मजदूरी में फस जाते है।
गरीब के बच्चे मजदूरी में फस जाते है। इसका मुख्य कारण स्कूल की फीस ना भर पाना। किताबो का ना खरीद पाना। ऐसे किसी गरीब बच्चे को पढ़ाने की जिम्मेदारी ले सकते है।
बच्चो मजदूरी से बचा सकते है। और उनकी जीवन के लिए हम ज्योत बन सकते है।
यदि हम गरीब बच्चो मदद करना चाहते है पर वित्त नहीं है, तो भी हम Help कर सकते है।
जन्मदिन कैसे मनाये ? क्या करे क्या न करे।
10- Social Media के प्रभाव से मदद कर सकते है।
हम देखते है आज के डोर में सोसियल मिडिया बहुत प्रभावी है। हम किसी की मदद करना चाहते है पर हम अकेले इतने सक्षम नहीं है। तो आज के समय में social media का सहारा लेना उत्तम है।
ऐसे कही उदहारण है जिसकी पिक्चर या कहानी वायरल होने के बाद लोग मदद के लिए दौड़ के आते है। और जरुरियात मंद को मदद मिल जाती है।
11- दोस्तों का ग्रुप बनाके सामाजिक कार्य करे
ज्यादातर लोग फ्री का समय अपने दोस्तों के साथ बिताना पसंद करते है। हरएक व्यक्ति का छोटा बड़ा ग्रुप होता है। ये ग्रुप के साथ हम सामाजिक कार्य कर सकते है।
कुछ अच्छा करने की हमारी सोच हो तो जरुर लोगो का सहकर मिलता है। गरीब बच्चो के लिए पुस्तके बाट सकते है। कपडे बाट सकते है। खाना खिला सकते है। स्कूल की फीस पे कर सकते है। उनके इलाके में गंडकी न फैले इसीलिए, साफ-सफाई करा सकते है।
12- गरीब बच्चो को पढ़ाने के लिए समय का दान करे। Help Poor and Needy Children
गरीब बच्चो को पढाके विद्या का दान करे।
संस्कृत श्लोक
अन्नदानं परं दानं विद्यादानमतः परम् ।
अन्नेन क्षणिका तृप्ति र्यावज्जीवं च विद्यया ॥
अर्थ –
अन्न दान परम दान है, अतः विद्या दान उससे भी बड़ा है क्योंकि अन्न से क्षण भर की तृप्ति होती है और विद्या से आजीवन ॥
हमारे शास्त्रों में विद्या दान को श्रेष्ठ माना जाता है। यदि हमारे पास समय है। और हम गरीब बच्चो को पढ़ा सकते है। तो दान का ये उत्तम तरीका का है।
भारतीय संस्कृति में बरगद का महत्व
Trikal Sandhya – वैदिक उपासना त्रिकाल संध्या
How to help poor people के इस आर्टिकल में हम किस तरह से गरीब की मदद कर सकते है। इसके कुछ तरीके बताये गए है। आशा है ये आपको मदद करने में मददगार होंगे।