श्री खाटू श्यामजी की आरती – लिरिक्स
पाठ
ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे।
तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
गल पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे।
खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे।
सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
झांझ कटोरा और घड़ि़यावल, शंख मृदंग धुरे।
भक्त आरती गावे, जय-जयकार करे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे।
सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
‘श्री श्याम बिहारीजी’ की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत ‘आलूसिंह’ स्वामी, मनवांछित फल पावे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
तन मन धन सब कुछ है तेरा, हो बाबा सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण, क्या लोग मेरा॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
जय श्री श्याम हरे, बाबा जी जय श्री श्याम हरे।
निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit
यह भी पढ़ें
-
श्री श्याम स्तुति स्तोत्र · Shree Shyam Stuti
-
श्री खाटू श्याम महामंत्र मंत्र · Shri Khatu Shyam Mahamantra
-
श्याम तोसे प्रीत लगाई रे · Shyam Tose Prit Lagayi Re
-
श्री खाटू श्याम चालीसा चालीसा · Shree Khatu Shyam Chalisa
-
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आये है भजन · Saja Do Ghar Ko Gulshan Sa, Mere Sarakar Aaye Hai
-
है कलयुग का राजा भजन · Hai kalyug ka raja