मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक कृष्ण द्वादशी

भक्तिरस – BhaktiRas

गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे

Guruvar Daude Daude Aayege – Lyrics in Hindi

गुरुदेव अपडेट:

गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे – लिरिक्स

पाठ

गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे

पूरा ध्यान लगा,
गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
मन की अखियां खोल,
मन की अखियां खोल,
तुझको दर्शन वो कराएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
पुरा ध्यान लगा,
गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे….

कृपा की छाया में,
बिठाएंगे तुमको,
जो दर इनके जाओगे,
उनकी दया दृष्टि,
जब जब पड़े तुझ पर,
भव से तर जाओगे,
ऐसा है विश्वास,
ऐसा है विश्वास,
मन में ज्योत वह जगाएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
पुरा ध्यान लगा,
गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे….

है राम रमैया जो,
है कृष्ण कन्हैया जो,
वही मेरे ईश्वर है,
निष्काम राहों पर,
चलना सिखाए जो,
वही मेरे जगदीश है,
प्रेम से पुकार,
प्रेम से पुकार तेरे,
पास वह तब आएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
पुरा ध्यान लगा,
गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे….

ऋषियों ने मुनियों ने,
गुरु की महिमा का,
किया गुणगान है,
गुरु के चरणों में,
झुकती सकल सृष्टि,
झुके भगवान हैं,
महिमा है अपार,
महिमा है अपार,
सच की राह वो दिखाएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
पुरा ध्यान लगा,
गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे…..

पूरा ध्यान लगा,
गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
मन की अखियां खोल,
मन की अखियां खोल,
तुझको दर्शन वो कराएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
पुरा ध्यान लगा,
गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे…..

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

यह भी पढ़ें