मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक कृष्ण द्वादशी

भक्तिरस – BhaktiRas

प्रभु अपने चरणों से

Prabhu Apne Charno Se – Lyrics in Hindi

गुरुदेव अपडेट:

प्रभु अपने चरणों से – लिरिक्स

पाठ

प्रभु अपने चरणों से

धुन- बचपन की मोहब्बत को

प्रभु अपने चरणों से, मुझको न जुदा करना,
जब याद सताए तेरी, दर्शन की दया करना ll

न तपस्वी न ध्यानी, न योगी न ज्ञानी ll
तूँ सर्वस्य दाता मेरा, मैं नीच हूँ अज्ञानी l
भगवन मेरे दोषों पर, मत ध्यान दिया करना,
जब याद सताए तेरी, दर्शन की दया करना ll

जब फँस के माया में, प्रभु तुझको मैं भूल जाऊँ ll
सच्चा भक्ति का रंग, छोड़ विषयों में लग जाऊँ l
तो तुम प्रभु आ करके, मोहे थाम लिया करना,
जब याद सताए तेरी, दर्शन की दया करना ll

मँझधार पड़ी नईया, कोई खेवनहार नहीं ll
इक्क तेरे सिवा प्रीतम, मेरा जग्ग में नहीं कोई l
तूँ सतगुरु दाता मेरा, मोहे थाम लिया करना,
जब याद सताए तेरी, दर्शन की दया करना ll

प्रभु द्वार तेरा तज्ज के, यह दास कहाँ जाए ll
फ़रियादें यहअपनी रो, रो रो तुझे सुनाए l
आवाज़ मेरी सुनकर, पहचान लिया करना,
जब याद सताए तेरी, दर्शन की दया करना ll

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

यह भी पढ़ें