मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक कृष्ण द्वादशी

भक्तिरस – BhaktiRas

हे मारुती सारी राम कथा का सार तुम्हारी आँखों में

Hey Maruti Sari Ram Katha Ka Saar Tumhari Aankhon Me – Lyrics in Hindi

हनुमान अपडेट:
हे मारुती सारी राम कथा का सार तुम्हारी आँखों में

हे मारुती सारी राम कथा का सार तुम्हारी आँखों में – लिरिक्स

पाठ

हे मारुती सारी राम कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में,
हे मारुती सारी राम कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में,
दुनिया भर की भक्ति का,
भंडार तुम्हारी आँखों में,
हे मारुती,
हे मारुती सारी राम कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में….

जय जय बजरंगबली,
जय जय जय बजरंगबली….

लंका को तुम्ही ने जलाया था,
जलाया था जलाया था,
रावण को तुम्ही ने हिलाया था,
हिलाया था हिलाया था,
संजीवन बूटी लाकर के,
संजीवन बूटी लाकर के,
लक्ष्मण को तुम्ही ने जिलाया था,
जिलाया था जिलाया था,
रहते है सदा रघुनन्दनजी,
साकार तुम्हारी आँखों में,
हे मारुती,
हे मारुती सारी राम-कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में…….

जय जय बजरंगबली,
जय जय जय बजरंगबली….

तुम सचमुच संकट मोचन हो,
संकट मोचन हो,
संकर की तरह त्रिलोचन हो,
त्रिलोचन हो,
जिस पर हो तुम्हारी कृपा उसे,
कभी कष्ट न हो कभी सोच न हो,
चिंता को काट के रखदे वो,
तलवार तुम्हरी आँखों में,
हे मारुती,
हे मारुती सारी राम-कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में…..

जय जय बजरंगबली,
जय जय जय बजरंगबली….

हे मारुती सारी राम कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में,
हे मारुती सारी राम कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में,
दुनिया भर की भक्ति का,
भंडार तुम्हारी आँखों में,
हे मारुती,
हे मारुती सारी राम-कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में……

जय जय बजरंगबली,
जय जय जय बजरंगबली….

स्रोत / लेखक: लखबीर सिंह लक्खा

WhatsApp Facebook

यह भी पढ़ें