मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक कृष्ण द्वादशी

भक्तिरस – BhaktiRas

कन्हैया हमारा गुजारा ना होता

Kanhayia Humara Guzara Na Hota – Lyrics in Hindi

कृष्ण जी अपडेट:
कन्हैया हमारा गुजारा ना होता

कन्हैया हमारा गुजारा ना होता – लिरिक्स

पाठ

तर्ज – हमें और जीने की चाहत

कन्हैया हमारा गुजारा ना होता,
अगर तुम ना होते,
अगर तुम ना होते……

मुसीबत में आया बनकर ये माझी,
बिन पानी के नैया चला दी,
मुसीबत में आया बनकर ये माझी,
बिन पानी के नैया चला दी,
वर्ना मैं कैसे, चैन से सोता,
अगर तुम ना होते,
अगर तुम ना होते……

माना ये आँसू अब भी निकलते,
कह रहें हों जैसे ये बहते बहते,
माना ये आँसू अब भी निकलते,
कह रहें हों जैसे ये बहते बहते,
बताओ मैं किसके, चरणों में रोता,
अगर तुम ना होते,
अगर तुम ना होते……

मेहरबानी के सिलसिले हैं जारी,
एहसान तेरा किरपा तुम्हारी,
मेहरबानी के सिलसिले हैं जारी,
एहसान तेरा किरपा तुम्हारी,
कहता ‘पवन’ के, हमारा क्या होता,
अगर तुम ना होते,
अगर तुम ना होते…….

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

यह भी पढ़ें