तुम्हे हर घड़ी माँ प्यार करेगी – लिरिक्स
पाठ
तर्ज – तुम्हे दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी
तुम्हे हर घड़ी माँ प्यार करेगी,
जरा माँ के दर पे तुम आकर के देखो,
झुलाएगी पलकों के झूले में तुझको,
बस एक बार माँ तुम बुला करके देखो,
तुम्हे हर घड़ी माँ प्यार करेगी,
जरा माँ के दर पे तुम आकर के देखो……
ज़माने से तुमको जो नही मिला है,
मिलेगा यही माँ को बतला के देखो,
नही बात कोई भी टलेगी तुम्हारी,
ये दावा है विनती सूना करके देखो,
तुम्हे हर घड़ी माँ प्यार करेगी,
जरा माँ के दर पे तुम आकर के देखो…..
जिधर देखता हूँ चर्चा यही है,
कोई माँ के जैसा दूजा नही है,
कहोगे वो तुम भी जो मैं कह रहा हूँ,
भवन माँ भवानी के जाकर तो देखो,
तुम्हे हर घड़ी माँ प्यार करेगी,
जरा माँ के दर पे तुम आकर के देखो…….
भुला करके बैठे थे हँसना सदा जो,
वो फूलो के जैसे मुस्का रहे है,
महकने लगेगा तुम्हारा भी जीवन,
ऐ लख्खा तू सर को झुका करके देखो,
तुम्हे हर घड़ी माँ प्यार करेगी,
जरा माँ के दर पे तुम आकर के देखो…….
तुम्हे हर घड़ी माँ प्यार करेगी,
जरा माँ के दर पे तुम आकर के देखो,
झुलाएगी पलकों के झूले में तुझको,
बस एक बार माँ तुम बुला करके देखो,
तुम्हे हर घड़ी माँ प्यार करेगी,
जरा माँ के दर पे तुम आकर के देखो……
स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit
यह भी पढ़ें
-
मां ब्रह्मचारिणी की आरती आरती · Aarti Devi Brahmacharini ji ki
-
श्री पार्वती चालीसा चालीसा · Shree Parvati Chalisa
-
माँ बगलामुखी चालीसा चालीसा · Ma baglamukhi chalisa
-
आरती श्री अम्बा जी आरती · Aarti Shri Ambe Ji
-
आरती देवी शैलपुत्री जी की आरती · Aarti Devi Shailputri ji ki
-
श्री शारदा चालीसा चालीसा · Shree Sharda Chalisa