Surya Narayan Ki Aarti – भगवान सूर्य नारायण कीआरती

आदि अनादि काल से सूर्य भगवान के अस्तित्व को कोई नकार नहीं सकता। सदियों की तपस्या के के बाद भी सूर्य देवता कभी अपने कर्म से विमुख नहीं हुए। यहाँ सूर्यदेव की आरती ( Surya Narayan Ki Aarti)  है। जिसे भक्तगण सुबह और साम संध्या कल में पठन करते है। 

पुरे विश्व को प्रकाश प्रदान करना, नित्य और नियमित समय पे करना ये अद्भुत है। कहा जाता है की सूर्य से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। भगवान सूयर्नारायण के प्रति अपनी कृतज्ञता दर्शाते हुए लोग हर रोज भगवान सूर्यनारायण की आरती ( Surya Narayan Ki Aarti)

यदि एक दिन भगवान सूर्य अपना काम छोड़ दे, तो सृस्टि अस्त – व्यस्त हो सकती है। भगवान सूर्य की कृपा इस विश्व पे सदा बनी रहे। इसीलिए भगवान सूर्य नारायण का पूजन किया जाता है।

हिन्दू धर्म में सूर्य पूजा का विशेष महत्व है। हर रोज  सुबह जब सूर्योदय होता है, तब सेकड़ो लोग भगवान सूर्यनारायण की आराधना करते है। जल चढ़ाते है, मंत्रो का जाप करते है और भगवान सूर्य नारायण की प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते है।

 

भगवान सूर्यनारायण की आरती – Surya Narayan Ki Aarti

 

Surya Narayan Ki Aarti

 

सूर्य भगवान आरती – Surya  Aarti

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत के नेत्र स्वरुपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
ॐ जय सूर्य भगवान

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी।
तुम चार भुजाधारी, अश्व हैं सात तुम्हारे।
कोटि किरण पसारे, तुम हो देव महान।
ॐ जय सूर्य भगवान

उषाकाल में जब तुम, उदयचल आते।
सब तब दर्शन पाते, फैलाते उजियारा।।
जागता तब जग सारा, करे सब तब गुणवान।
ॐ जय सूर्य भगवान।

संध्या में भुवनेश्वर, अस्ताचल जाते।
गोधन तब घर आते, गोधुली बेला में।
हर घर आंगन में हो तव महिमा गान।
ॐ जय सूर्य भगवान

देव दनुज नर नारी, ऋषि मुनिवर भजते।
आदित्य हदय जपते, स्त्रोत्र ये मंगल कारी।
इसकी है रचना न्यारी, दे नव जीवनदान।।
ॐ जय सूर्य भगवान।

तुम हो त्रिकाल रचियिता, तुम जग के आधार।
महिमा तब अपरम्पार,
प्राणो का सिंचन करके,भक्तो को अनपे देते।
बल बुद्धि और ज्ञान
ॐ जय सूर्य भगवान।

भूचर जल चर खेचर, सब के हो प्राण तुम्ही।
सब जीवो के प्राण तुम्ही।
वेद पुराण वखाने, धर्म सभी तुम्हे माने।
तुम्ही सर्वे शक्तिमान।
ॐ जय सूर्य भगवान।

पूजन करती दिशाये, पूजे दस दिक्पाल।
तुम भुवनो के प्रतिपाल।
ऋतुए तुम्हारी दासी,तुम शाश्वत अविनाशी।
शुभकारी अंशुमान।
ॐ जय सूर्य भगवन।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत के नेत्र स्वरूपा, धरत सब ही तव ध्यान।
ॐ जय सूर्य भगवान

 

भारत में भगवान सूर्य नारायण के मंदिर – Famous Sun Temple in India

 

1 – ओडिसा के कोनक सूर्य मंदिर

2 – मोढेरा सूर्य मंदिर गुजरात

3 – मारटांग सूर्य मंदिर जम्मू कश्मीर

4 – सूर्य मंदिर ग्वालियर  मध्य प्रदेश

5- सूर्य मंदिर उनाव मध्यप्रदेश

6- सूर्य मंदिर रांची झारखंड 

7- सूर्य मंदिर कटारमल

8- सूर्य मंदिर असम

9- सूर्य नारायण मंदिर दोमलु

10-  सूर्य नारायण मंदिर कुम्बा कोनम तमिलनाडु 

11- सूर्य मंदिर अरसवेल्ली आंध्रप्रदेश 

12 – सूर्य मंदिर बोरसद गुजरात

भगवान सूर्यनाराय के ये बार मंदिर विख्यात है। भारत के प्रख्यात मंदिर में ये शामिल है। सूर्य नारायण के इस मंदिर में सुबह – साम भगवान सूर्य नारायण की आरती होती है।

 

Hanuman ji ke108 Naam – हनुमाजी के पवित्र नाम

Ramchandra ji ki Aarti – भगवान रामचंद्र जी की आरती

krishna bhagwan ki aarti – कृष्ण भगवान की आरती

Sharing Is Caring:

Leave a Comment