मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक कृष्ण द्वादशी

भक्तिरस – BhaktiRas

हे बजरंगी राम दुलारे

Hey Bajrangi Ram Dulare – Lyrics in Hindi

हनुमान अपडेट:
हे बजरंगी राम दुलारे

हे बजरंगी राम दुलारे – लिरिक्स

पाठ

हे बजरंगी राम दुलारे,
विनय मेरी स्वीकार करो,
हरी चरणन की लगन ना छूटे,
मुझ पर ये उपकार करो,
हे बजरंगी…..

मन मेरा मंदिर हो जाए,
सियाराम आके बस जाएँ,
नैनन नित तेरे दर्शन पाए,
वाणी मेरी हरी गुण गाये,
राही की है आस पुरानी,
हनुमान अब साकार करो,
हे बजरंगी…..

साँसों की माला में बनाऊं,
सुमिरन से जीवन को सजाऊँ,
एक पल भी ना हरी बिसराऊँ,
चरण शरण रघुवर की पाऊं,
राम नाम की नैया देकर,
हनुमत भव से पार करो,
हे बजरंगी…..

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

हे बजरंगी राम दुलारे – वीडियो

यह भी पढ़ें